देश की खबरें | ड्रग्स मामला: क्षितिज रवि प्रसाद को छह अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड से जुड़े ड्रग्स मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए गए धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को मुंबई में एनडीपीएस की एक विशेष अदालत ने शनिवार को छह अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन अक्टूबर बॉलीवुड से जुड़े ड्रग्स मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए गए धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को मुंबई में एनडीपीएस की एक विशेष अदालत ने शनिवार को छह अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद प्रसाद को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, BSP प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद RJD में शामिल.

एनसीबी ने अदालत को पहले बताया था कि प्रसाद ने दूसरे आरोपी कर्मजीत और उसके सहयोगियों से ड्रग्स खरीदी थी।

विशेष लोक अभियोजक अतुल सरपांडे ने कहा, ‘‘नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) अधिनियम की विशेष अदालत के समक्ष शनिवार को एनसीबी हिरासत की समाप्ति से पहले प्रसाद को पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।’’

यह भी पढ़े | Dr. Smita Singh का 31 साल बाद सपना हुआ पूरा, स्टील इंडस्ट्री विषय पर हासिल की PhD की डिग्री.

एजेंसी ने इससे पहले अभिनेत्री और दिवंगत राजपूत की मित्र रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और अन्य को बॉलीवुड-ड्रग्स मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

सीबीआई अलग से राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\