देश की खबरें | हैदराबाद में मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, होटल उद्यमी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहरी सामाजिक क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई के तहत यहां एक होटल उद्यमी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 10 ग्राम कोकीन के साथ अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
हैदराबाद, नौ जुलाई शहरी सामाजिक क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई के तहत यहां एक होटल उद्यमी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 10 ग्राम कोकीन के साथ अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ईगल (एलीट एक्शन ग्रुप फॉर ड्रग लॉ एन्फोर्समेंट) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, साइबराबाद नारकोटिक्स पुलिस थाने की एक टीम ने सात जुलाई को कोमपल्ली में अपने रेस्तरां के निकट 34 वर्षीय एक व्यक्ति को उस समय रोका, जब वह एक कार से जा रहा था और तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम कोकीन, 3.2 ग्राम गांजा और 1.6 ग्राम एक्स्टसी गोलियां बरामद की गईं।
इसमें कहा गया है कि गिरफ्तारी से एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि वह “मादक पदार्थ के सेवन और तस्करी में शामिल’’ था और उसके प्राथमिक आपूर्तिकर्ताओं में दिल्ली, बेंगलुरु और गोवा से संचालित नाइजीरियाई मादक पदार्थ तस्करों का एक नेटवर्क भी शामिल था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक नाइजीरियाई नागरिक को कोकीन और एमडीएमए के लिए नियमित ‘ऑर्डर’ देता था, जिसके बैंक खातों का उपयोग भुगतान प्राप्त करने के लिए किया जाता था।
इसमें कहा गया है कि बदले में, कोकीन और एमडीएमए को कूरियर सेवाओं के जरिए घरेलू सामानों में छिपाकर भेजा जाता था। फिर इन दवाओं को उद्यमियों की कार या रेस्टोरेंट परिसर में उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए रखा जाता था।
विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी ने 2021 और 2025 के बीच 20 से अधिक बार कोकीन खरीदने की बात स्वीकार की।
इसमें कहा गया है कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

