देश की खबरें | पंजाब के जगरांव में मुठभेड़ के बाद मादक पदार्थ तस्कर ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल (एनटीएफ) ने जगरांव में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, नौ मई पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल (एनटीएफ) ने जगरांव में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात को घटी।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया, "मादक पदार्थ के गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फाजिल्का क्षेत्र के मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल ने जगरांव में मुठभेड़ के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को ढेर कर दिया।"
डीजीपी ने पोस्ट में बताया कि एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि तस्कर राजू और उसका साथी इलाके में सक्रिय हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तभी राजू ने पुलिस पर बेहद करीब से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में जगरांव के सिविल अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
अधिकारी ने बताया कि राजू के पास से दो किलोग्राम हेरोइन, मादक पदार्थ के अवैध कारोबार से अर्जित किए गए 15 लाख और एक अवैध हथियार बरामद किया गया।
डीजीपी ने कहा, "पूरे गिरोह को खत्म करने के लिए जांच जारी है। राजू एक आदतन अपराधी था और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम और स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 19 प्राथमिकी दर्ज थीं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

