देश की खबरें | नोएडा में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 62 किलोग्राम गांजा बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस ने एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 62 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। उसके चार साथी फरार हैं।
नोएडा, आठ फरवरी उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस ने एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 62 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। उसके चार साथी फरार हैं।
थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली पुलिस ने सेक्टर 73 के पास से सूचना के आधार पर सिराजुल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि तस्कर जब कार से गांजा उतार रहे थे, उसी समय पुलिस ने छापा मारा था।
थाना प्रभारी ने बताया कि उसके पास से पुलिस ने 62 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये है।
उन्होंने बताया कि उसके अन्य साथी लवकेश, संदीप, सुरेंद्र और मुन्ना मौके से भाग गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बिहार तथा ओडिशा से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचते हैं।
उन्होंने ने बताया कि उसके फरार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
सं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)