एजेंसी न्यूज

दाऊद इब्राहीम के गुर्गे चिंकू पठान के खिलाफ महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स मामले में गिरफ्तार

महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के गुर्गे परवेज खान उर्फ ​​चिंकू पठान को मादक पदार्थ के मामले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है।

दाऊद इब्राहीम के गुर्गे चिंकू पठान के खिलाफ महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स मामले में गिरफ्तार
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

मुम्बई: महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम (Dawood Ibrahim) के गुर्गे परवेज खान उर्फ ​​चिंकू पठान (Chinku Pathan) को मादक पदार्थ के मामले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पठान (40) को पिछले सप्ताह नवी मुम्बई के घंसोली से मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था. इस संबंध में आगे की कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने दक्षिण मुम्बई के डोंगरी इलाके में कुछ स्थानों पर छापेमारी कर दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए थे.

एटीएस ने पिछले साल अक्टूबर में मादक पदार्थ से जुड़े मामले में सोहैल सैयद (34) और जिशान (32) को भी गिरफ्तार किया था।एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पठान के मामले में शामिल होने की बात सामने आई, जो ठाणे के सेंट्रल जेल में बंद था. अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने शनिवार को ‘ट्रांसफर वारंट’ के जरिए एनसीबी से पठान को हिरासत में लिया और उसे यहां लाई. यह भी पढ़े: पाकिस्तान को झटका: डी गैंग के गुर्गे मुन्ना झिंगाडा को थाईलैंड से लाया जाएगा भारत, खोल सकता है दाऊद के कई राज

उन्होंने बताया कि पठान को उसी दिन मुम्बई की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 10 फरवरी तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया. एनसीबी ने पिछले महीने पठान के साथी आरिफ भुजवाला को भी रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).