देश की खबरें | मादक पदार्थ मामला: अदालत ने रिया, शौविक और चार अन्य की जमानत याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई की एक विशेष अदालत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े एक मादक पदार्थ मामले में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 11 सितम्बर मुम्बई की एक विशेष अदालत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े एक मादक पदार्थ मामले में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

विशेष अदालत के न्यायाधीश जी. बी. गुराव ने मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों पर सुनवाई करते हुए जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

यह भी पढ़े | Ramdas Athawale Meets Bhagat Singh Koshyari: रामदास अठावले ने गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर कंगना रानौत को मुआवजा दिलाने की मांग की.

अदालत ने चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दीं।

विशेष लोक अभियोजक अतुल सरपांडे ने जमानत दिए जाने का विरोध करते हुए कहा था कि रिया और शौविक मादक पदार्थों का इंतजाम करने और उसके वित्तपोषण में संलिप्त थे।

यह भी पढ़े | नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए एक हफ्ते में आए 15 लाख से ज्यादा सुझाव: PM नरेंद्र मोदी.

एनसीबी ने तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार किया था, जो अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

शौविक और राजपूत के ‘हाउस मैनेजर’ सैमुअल मिरांडा को एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की तीन संघीय एजेंसियां एनसीबी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विभिन्न दृष्टिकोणों से जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि राजूपत गत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास में मृत पाये गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\