एजेंसी न्यूज

Mumbai Cruise Drugs Case: आर्यन खान, अन्य आरोपी ऑर्थर रोड जेल भेजे गए

मादक पदार्थ मामले में अदालत से जमानत न मिलने के बाद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार को ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आर्यन के साथ मामले में गिरफ्तार पांच अन्य आरोपियों को भी ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया.

Mumbai Cruise Drugs Case: आर्यन खान, अन्य आरोपी ऑर्थर रोड जेल भेजे गए
आर्यन खान (Image Credit: Yogen Shah)

मुंबई, 9 अक्टूबर : मादक पदार्थ मामले में अदालत से जमानत न मिलने के बाद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार को ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आर्यन के साथ मामले में गिरफ्तार पांच अन्य आरोपियों को भी ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया.

उन्होंने कहा कि मुनमुन धामेचा सहित दो महिला आरोपियों को बायकुला महिला जेल भेज दिया गया. सूत्रों ने कहा कि इन लोगों को जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी. यह भी पढ़ें : CBI ने 1,700 करोड़ रुपये के Yes Bank ऋण घोटाले के संबंध में आरोप पत्र दाखिल किया

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने क्रूज पर पार्टी के दौरान मादक पदार्थ मिलने के मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2021 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).