देश की खबरें | मादक पदार्थ एवं आतंकी मॉडयूल का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ एवं आतंकी मॉडयूल माड्यूल का पर्दाफाश कर प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

जियो

श्रीनगर, एक जून जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ एवं आतंकी मॉडयूल माड्यूल का पर्दाफाश कर प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि ये सभी पाकिस्तान में रह रहे अपने आकाओं के साथ करीबी संपर्क में थे और मादक पदार्थें की तस्करी, हथियार पहुंचाने और जैश के आतंकवादियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने में शामिल थे।

यह भी पढ़े | आम लोगों को लगा महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ें दाम, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इन्हें जिले के चंदूरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुद्दसीर फय्याज, शबीर गनइ, सगीर अहमद पोस्वाल, इसहाक भट्ट, अर्शिद थोकर के रूप में हुई है जबकि एक नाबालिग की पहचान गुप्त रखी गई है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: मुंबई पर मंडराया चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ का खतरा, 129 साल बाद अरब सागर से आ सकता है संकट.

अधिकारी ने बताया, '' इन लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार, चीन में बनी एक पिस्तौल, एक हथगोला, एक किलोग्राम हेरोइन और 1,55,000 रुपये नकद जब्त किए गए।

उन्होंने कहा, ''इस बरामदगी से मादक पदार्थों के तस्करों और आतंकवादियों के बीच के सबंध का पर्दाफाश हुआ।''

स्नेहा शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\