देश की खबरें | शराब पीकर नहर में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना बादलपुर क्षेत्र के कल्दा नहर के पास बृहस्पतिवार देर रात एक युवक का शव नहर में मिला। पुलिस के अनुसार युवक शराब पीकर नहर में नहाने गया था और नहाते वक्त पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 24 जुलाई थाना बादलपुर क्षेत्र के कल्दा नहर के पास बृहस्पतिवार देर रात एक युवक का शव नहर में मिला। पुलिस के अनुसार युवक शराब पीकर नहर में नहाने गया था और नहाते वक्त पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 24 जुलाई की रात एक बजे के करीब थाना बादलपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की नहर में डूबने की वजह से मौत हो गई है।

यह भी पढ़े | झारखंड में 28 जुलाई से प्लाज्मा थेरेपी से शुरू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स में करेंगे उद्घाटन : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान दुजाना गांव के निवासी मनोज कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: हाईकोर्ट की सचिन पायलट गुट को राहत के बाद गहलोत खेमे में हलचल, कुछ ही देर में राज्यपाल से करेंगे मुलाकात.

उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब पीकर अपने साथियों के साथ नहर में नहाने आया था। इसी दौरान नहर में पानी का प्रवाह तेज होने और शराब के नशे की वजह से वह पानी में डूब गया।

एसीपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला पानी में डूब कर मौत होने का प्रतीत हो रहा है। लेकिन मृतक के परिजन किसी के खिलाफ इस मामले में कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट