एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयरों बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयरों बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्र से जारी तेजी बुधवार को थम गयी और सेंसेक्स 140 अंक गिर गया।

जरुरी जानकारी | शेयरों बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट

मुंबई, दो नवंबर वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयरों बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्र से जारी तेजी बुधवार को थम गयी और सेंसेक्स 140 अंक गिर गया।

सकारात्मक शुरुआत के बावजूद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स बढ़त को बनाए रखने में विफल रहा और बाद में 140.5 अंक गिरकर 60,980.85 पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36 अंक गिरकर 18,109.40 पर आ गया।

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, टाइटन, मारुति, इंफोसिस, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

दूसरी तरफ सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि जापान का निक्की गिरावट में था।

वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.26 प्रतिशत बढ़कर 95.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).