देश की खबरें | पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन पाकिस्तान भेजे जा रहे हैं: मान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि सीमा पार मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ड्रोन का पंजीकरण अनिवार्य किया जाना चाहिए।
मोहाली, 30 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि सीमा पार मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ड्रोन का पंजीकरण अनिवार्य किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें राज्य के सीमावर्ती जिलों से ड्रोन पाकिस्तान भेजे गए हैं और वे मादक पदार्थों की खेप लेकर लौटे हैं।
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा कि मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए वाहनों के पंजीकरण की तरह ड्रोन का पंजीकरण भी अनिवार्य किया जाना चाहिए।
मान ने कहा कि वह पहले ही केंद्र सरकार से ड्रोन का पंजीकरण अनिवार्य करने का अनुरोध कर चुके हैं।
उन्होंने कहा, “यहां से कई ड्रोन गए और खेप लेकर लौटे। यहां उड़ाए जा रहे ड्रोनों का पंजीकरण होना चाहिए। मेरी सरकार इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख चुकी है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-तीन घटनाओं में, पंजाब से सीमा पार ड्रोन भेजे गए और बाद में उन्हें सीमा सुरक्षा बल व पुलिस ने पकड़ लिया।
उन्होंने कहा कि अगर ये ड्रोन पंजीकृत होते तो उनके मालिकों की पहचान की जा सकती थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)