एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गृह मंत्री शाह के दौरे को लेकर कन्नूर हवाई अड्डे के आसपास ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से एक दिन पहले, कन्नूर के कलेक्टर ने शुक्रवार को यहां हवाई अड्डे के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडर, ‘हॉट एयर बैलून’ या किसी अन्य मानव रहित वायु यान के इस्तेमाल पर तीन दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

देश की खबरें | गृह मंत्री शाह के दौरे को लेकर कन्नूर हवाई अड्डे के आसपास ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया गया

कन्नूर (केरल), 11 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से एक दिन पहले, कन्नूर के कलेक्टर ने शुक्रवार को यहां हवाई अड्डे के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडर, ‘हॉट एयर बैलून’ या किसी अन्य मानव रहित वायु यान के इस्तेमाल पर तीन दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कलेक्टर अरुण के. विजयन द्वारा लगाया गया प्रतिबंध हवाई अड्डे के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में लागू होगा।

इसमें यह भी कहा गया है कि ऐसी कोई भी गतिविधि जिससे विमान के उतरने या उड़ान भरने में व्यवधान उत्पन्न हो, उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दी जाए।

बयान में यह भी कहा गया है कि कलेक्टर ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) के तहत जारी किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि शाह शनिवार को विमान से कन्नूर पहुंचेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के बारे में एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उनके शाम करीब चार बजे तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के लिए रवाना होने की उम्मीद है।

दिल्ली लौटने से पहले, कन्नूर में वह तलिपरम्बा स्थित प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).