देश की खबरें | पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेन शुरू, इस श्रेणी में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंची दिल्ली मेट्रो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ते हुए बृहस्पतिवार को मेट्रो की 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेन संचालन शुरू किया।

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ते हुए बृहस्पतिवार को मेट्रो की 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेन संचालन शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही अब डीएमआरसी का चालक रहित मेट्रो का नेटवर्क 97 किलोमीटर लंबा हो गया है, जिससे दिल्ली मेट्रो दुनिया में ऐसे नेटवर्क के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गयी है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलााश गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संयुक्त रूप से चालक रहित ट्रेन को हरी झंडी दिखायी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 28 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत के पहले चालक रहित ट्रेन संचालन का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पूर्ववर्ती सरकारों से अलग उनकी सरकार ने बढ़ते शहरीकरण को एक अवसर के तौर पर लिया है और मेट्रो ट्रेन सेवाओं को 2025 तक 25 शहरों तक बढ़ाया जाएगा, जो अभी 18 शहरों में है।

पुरी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘एक साल से भी कम समय में हम डीएमआरसी नेटवर्क पर चालक रहित ट्रेन का दूसरा संचालन शुरू कर रहे हैं। मैंने दुनियाभर के प्रमुख शहरों में कई मेट्रो प्रणालियों को देखा है और मैं कह सकता हूं कि दिल्ली मेट्रो की तुलना दुनिया की सबसे अच्छी मेट्रो ट्रेन से की जा सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि कुआलालम्पुर में मेट्रो 97 किलोमीटर से थोड़े ही अधिक नेटवर्क पर चालक रहित ट्रेन संचालन के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। डीएमआरसी के लिए मैजेंटा लाइन और पिंक लाइन पर कुल 97 किलोमीटर लंबे रास्ते पर चालक रहित मेट्रो के साथ दिल्ली मेट्रो विश्व में चौथे स्थान पर है और मलेशिया की राजधानी से थोड़ा ही पीछे है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका