देश की खबरें | डीआरआई ने पूरे देश में संचालित अभियान में 19 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया, 11 व्यक्ति पकड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देशभर में एक अभियान चलाकर तीन स्थानों से 19 करोड़ रुपये का सोना जब्त करने के साथ ही तस्करी गिरोह के 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

मुंबई, 15 अक्टूबर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देशभर में एक अभियान चलाकर तीन स्थानों से 19 करोड़ रुपये का सोना जब्त करने के साथ ही तस्करी गिरोह के 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

डीआरआई के अनुसार, यह गिरोह बांग्लादेश सीमा के रास्ते भारत में सोने की तस्करी करता था और उसे मुंबई, नागपुर (महाराष्ट्र में) तथा वाराणसी (उत्तर प्रदेश) आदि में भेजता था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई ने शुक्रवार और शनिवार को वाराणसी, नागपुर और मुंबई में एक समन्वित अभियान चलाकर विदेश से लाये गए सोने की तस्करी सड़क और रेलगाड़ियों से करने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीआरआई की नागपुर टीम ने शुक्रवार शाम नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोने के दो तस्करों को उस समय पकड़ा जब वे कोलकाता से आने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे। विज्ञप्ति के अनुसार, टीम ने दोनों के पास से 8.5 किलोग्राम विदेशी मार्का सोना बरामद किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनसे पूछताछ के बाद उन दो लोगों की भी पहचान की गयी, जो तस्करी वाले सोने प्राप्त करने वाले थे और अंतत: उन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, वाराणसी में एजेंसी की टीम ने एक कार का तीन घंटे तक पीछा करने और जंगल में तलाशी अभियान चलाने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों के पास से 18.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसे कार के हैंडब्रेक के नीचे बनी एक जगह में छिपाया गया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई की टीम महानगर की सड़कों से पांच आरोपियों को उस वक्त पकड़ने में कामयाब रही, जब वे 4.9 किलोग्राम सोना लेकर वाराणसी से ट्रेन से वहां पहुंचे थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभियान में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच को मुंबई में, दो को वाराणसी में और चार को नागपुर में गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज