ड्रेसिंग रूम की बहस वहीं रहनी चाहिये, ईमानदारी से सब कुछ कहा गया: गौतम गंभीर

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम की ‘बहस’ सार्वजनिक नहीं होनी चाहिये और उन्होंने खिलाड़ियों से ‘ईमानदारी’ से बातचीत की क्योंकि प्रदर्शन ही उन्हें टीम में रख सकता है .

Gautam Gambhir (Photo: BCCI)

सिडनी, 2 जनवरी : भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम की ‘बहस’ सार्वजनिक नहीं होनी चाहिये और उन्होंने खिलाड़ियों से ‘ईमानदारी’ से बातचीत की क्योंकि प्रदर्शन ही उन्हें टीम में रख सकता है . ड्रेसिंग रूम में तनाव की रिपोर्ट के बीच गंभीर ने कहा कि वे सिर्फ रिपोर्ट हैं, सच नहीं .

गंभीर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ कोच और खिलाड़ी के बीच की बात ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिये . तल्ख शब्द . ये सिर्फ रिपोर्ट हैं , सच नहीं .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जब तक ईमानदार लोग ड्रेसिंग रूम में हैं, भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है . आपको एक ही चीज ड्रेसिंग रूम में रख सकती है और वह है प्रदर्शन .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ ईमानदारी से बात कही गई और ईमानदारी महत्वपूर्ण है .’’ यह भी पढ़ें : New Zealand vs Sri Lanka 3rd T20 2024 Scorecard: तीसरे टी20 में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 219 रनों का टारगेट, कुसल परेरा ने ठोका शतक, यहां देखें स्कोरकार्ड

गंभीर ने यह भी कहा कि उन्होंने सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा से टेस्ट मैच जीतने की रणनीति के अलावा कोई बात नहीं की . उन्होंने कहा ,‘‘ हर खिलाड़ी को पता है कि उसे कहां सुधार करना है . हमने उनसे एक ही बात की है कि टेस्ट मैच कैसे जीतने हैं .’’ गंभीर ने यह भी पुष्टि की कि तेज गेंदबाज आकाश दीप कमर में जकड़न के कारण आखिरी टेस्ट नहीं खेलेंगे हालांकि उन्होंने विकल्प का खुलासा नहीं किया .

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड