देश की खबरें | चंडीगढ़ में सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू किया है, जिसमें पुरुषों को फॉर्मल कपड़े और महिलाओं को सलवार-कमीज पहन कर आना होगा।

चंडीगढ़, 26 अप्रैल चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू किया है, जिसमें पुरुषों को फॉर्मल कपड़े और महिलाओं को सलवार-कमीज पहन कर आना होगा।

विभाग ने शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पोशाक से संबंधित विशिष्टताओं में बताया गया है कि महिला कर्मचारियों को साड़ी, सलवार और कमीज पहनी होगी जबकि पुरुष कर्मचारी फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर पहनेंगे।’’

इसमें कहा गया, ‘‘इस बदलाव का उद्देश्य शिक्षकों की उपस्थिति को एक समान करना, व्यावसायिकता की भावना को बढ़ावा देना और सीखने के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया कि शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के साथ ही चंडीगढ़ सरकारी स्कूलों में इसे लागू करने वाला पहला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

इसमें कहा गया, ‘‘शैक्षणिक संस्थानों में व्यावसायिक माहौल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने प्रशासक यूटी चंडीगढ़ की सलाह पर कार्य करते हुए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक सुंदर वर्दी लागू की है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया कि डीगढ़ के धनास के सेक्टर-14 स्थित ‘पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ में सबसे पहले इस पहल को लागू किया गया है।

इसमें कहा गया कि पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस निर्णय की सरहाना की।

विज्ञप्ति के अनुसार, कटारिया ने कहा, ‘‘एक समान ड्रेस कोड न केवल कर्मचारियों के बीच समानता को बढ़ावा देता है बल्कि गर्व और व्यावसायिकता की भावना भी पैदा करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी