IND vs SA Test Series: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दिये संकेत, हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर को नियमित अवसरों के लिये करना होगा इंतजार
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें रहाणे या पुजारा पर प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि कोहली की अगले मैच में वापसी तय है. द्रविड़ की इस मामले में राय स्पष्ट है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हमारे कुछ खिलाड़ियों पर गौर करो जो अब वरिष्ठ खिलाड़ी हैं या उन्हें वरिष्ठ खिलाड़ी माना जाता है, उन्हें भी इंतजार करना पड़ा था और उन्होंने अपने करियर के शुरू में ढेरों रन बनाये थे.’’
जोहानिसबर्ग: भारतीय टीम (Indian Team) के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) सीनियर खिलाड़ियों चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को जितना संभव हो टीम में बनाये रखना चाहते हैं भले ही इस कारण से हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) जैसे बल्लेबाजों का अंतिम एकादश का नियमित सदस्य बनने के लिये इंतजार लंबा खिंच जाए. अपनी धैर्यपूर्ण और ठोस बल्लेबाजी के कारण लोगों का ध्यान खींचने वाले विहारी ने अपने 13 टेस्ट मैचों में से केवल एक मैच स्वदेश में खेला है तथा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पीठ में जकड़न तथा श्रेयस अय्यर का पेट खराब होने के कारण ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिल पाया. IND vs SA 3rd Test: तीसरे और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, केएल राहुल ने दिए संकेत
विहारी ने दूसरी पारी में नाबाद 40 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की. द्रविड़ ने विहारी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा कि विहारी ने दोनों पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया. पहली पारी में भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वास्तव में उनका शानदार कैच लिया गया. दूसरी पारी में उसने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और टीम का मनोबल बढ़ाया.’’
उन्होंने मध्यक्रम के एक अन्य बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की भी प्रशंसा की. द्रविड़ ने कहा, ‘‘श्रेयस ने दो या तीन मैच पहले ऐसा किया. जब भी उन्हें अवसर मिल रहे हैं वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद है कि उनका भी समय आएगा.’’
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें रहाणे या पुजारा पर प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि कोहली की अगले मैच में वापसी तय है. द्रविड़ की इस मामले में राय स्पष्ट है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हमारे कुछ खिलाड़ियों पर गौर करो जो अब वरिष्ठ खिलाड़ी हैं या उन्हें वरिष्ठ खिलाड़ी माना जाता है, उन्हें भी इंतजार करना पड़ा था और उन्होंने अपने करियर के शुरू में ढेरों रन बनाये थे.’’
द्रविड़ ने कहा, ‘‘इसलिए ऐसा (इंतजार करना) होता है और यह खेल की प्रकृति है. विहारी ने इस मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उससे टीम का भी मनोबल बढ़ना चाहिए.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

