विदेश की खबरें | साल 2022 का मसौदा समझौता यूक्रेन से भविष्य की शांति वार्ता का आधार हो सकता हैः रूस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि इस्तांबुल में मार्च 2022 में जिस मसौदा दस्तावेज पर विचार-विमर्श हुआ था, वह बातचीत शुरू करने का आधार बन सकता है।
रूस के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि इस्तांबुल में मार्च 2022 में जिस मसौदा दस्तावेज पर विचार-विमर्श हुआ था, वह बातचीत शुरू करने का आधार बन सकता है।
उन्होंने कहा कि भविष्य की संभावित वार्ता में नई वास्तविकताओं को संज्ञान में लेना जरूरी होगा।
पेस्कोव ने संवाददाताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बातचीत में कहा, ‘‘तब से कई बदलाव हुए हैं, हमारे संविधान में नयी चीजें जुड़ी हैं।’’
रूस ने सितंबर 2022 में चार यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था और उसके इस कदम को कीव तथा उसके पश्चिमी सहयोगियों ने गैरकानूनी बताकर खारिज कर दिया।
पेस्कोव के बयान से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को जून में स्विट्जरलैंड की मेजबानी में संभावित यूक्रेन शांति वार्ता पर चुटकी लेते हुए चेतावनी दी कि मास्को जबरन लागू किसी शांति योजना को स्वीकार नहीं करेगा।
पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंद्र लुकाशेनको के साथ मास्को में हुई बैठक में कहा, ‘‘हम सकारात्मक कार्य के लिए तैयार हैं, लेकिन इस तरह के किसी प्रयास को स्वीकार नहीं करेंगे जो वास्तविकताओं पर आधारित नहीं हो।’’
रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसके तहत मास्को को अपने सैनिकों को वापस बुलाना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2024 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

