जरुरी जानकारी | डा. लाल पैथ लैब के पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा करीब पांच गुना बढ़कर 133.7 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता, डॉ लाल पैथलैब्स ने शुक्रवार को बताया कि 30 जून को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा करीब पांच गुना बढ़कर 133.7 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता, डॉ लाल पैथलैब्स ने शुक्रवार को बताया कि 30 जून को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा करीब पांच गुना बढ़कर 133.7 करोड़ रुपये हो गया।

डॉ लाल पैथलैब्स ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 28.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

सूचना में बताया गया है कि कंपनी को परिचालन से होने वाली एकीकृत आय समीक्षाधीन तिमाही में 606.6 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की समान अवधि में 266 करोड़ रुपये थी।

सूचना में कहा गया है कि वित्तवर्ष 2022 की पहली तिमाही में गैर-कोविड ​​​​व्यापार की आय 386 करोड़ रुपये थी।

लाल पैथलैब्स के प्रबंध निदेशक, ओम मनचंदा ने कहा, "वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही, कोविड की दूसरी लहर के तेजी से फैलने के कारण व्यवसायों के लिए व्यवधानों से भरा समय था।"

सूचना में कहा गया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर छह रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\