विदेश की खबरें | डॉ आशीष झा की व्हाइट हाउस कोविड-19 समन्वयक के तौर पर सेवाएं जून तक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक डॉ आशीष झा की व्हाइट हाउस कोविड-19 समन्वयक के तौर पर सेवाएं जून के अंत में समाप्त हो जाएंगी। एक आधिकरिक बयान में यह जानकारी दी गई।

वाशिंगटन, नौ जून भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक डॉ आशीष झा की व्हाइट हाउस कोविड-19 समन्वयक के तौर पर सेवाएं जून के अंत में समाप्त हो जाएंगी। एक आधिकरिक बयान में यह जानकारी दी गई।

डॉ झा को कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान इस पद पर नियुक्त किया गया था।

झा (52) को अप्रैल 2022 में व्हाइट हाउस कोविड-19 समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया था। महामारी का प्रकोप लभगभ समाप्त होने के बाद डॉ झा यह पद त्याग कर ब्राउन विश्वविद्यालय में फिर से अपनी सेवाएं देंगे। वह ‘स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ में डीन थे।

राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से झा की विदाई की घोषणा से संबंधी एक बयान बृहस्पतिवार को जारी किया गया। इसमें कहा गया कि कोविड-19 ‘‘अब हमारी जिंदगियों को प्रभावित नहीं करता।’’

राष्ट्रपति ने बयान में कहा, ‘‘पिछले वर्ष मैंने व्हाइट हाउस कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक के तौर पर डॉ आशीष झा को नियुक्त किया। अमेरिका में वह अग्रणी स्वास्थ्य विशेषज्ञ के तौर पर पहचाने जाते हैं और उन्होंने लाखों अमेरिकियों की जान बचाने और उनके जीवन में सुधार लाने के लिए अनेक जटिल चुनौतियों का सामना किया।’’

बयान में कहा गया, ‘‘जब मैंने राष्ट्रपति का पद संभाला तब देश महामारी से जूझ रहा था, ऐसी महामारी जो किसी पीढ़ी में एक बार होती है और उसका वायरस ऐसा था जो प्रतिदिन स्वरूप बदल रहा था। मेरे प्रशासन और पूरी सरकार का शुक्रिया, अब हमारे पास संक्रमण से निपटने के लिए तरीके हैं और वायरस अब हमारे जीवन को नियंत्रित नहीं करता।’’

ब्राउन यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि झा ‘स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के डीन के रूप में विश्वविद्यालय में एक जुलाई से सेवाएं देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी