जरुरी जानकारी | डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर का पहले दिन के कारोबार में स्थिर रुख के साथ बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का शेयर ने मंगलवार को बाजार में अपनी शुरुआत सुस्त तरीके से की और यह 402 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले स्थिर भाव पर बंद हुआ।
नयी दिल्ली, चार फरवरी डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का शेयर ने मंगलवार को बाजार में अपनी शुरुआत सुस्त तरीके से की और यह 402 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले स्थिर भाव पर बंद हुआ।
बीएसई में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 1.26 प्रतिशत नीचे 396.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन के दौरान, यह 7.93 प्रतिशत गिरकर 370.10 रुपये पर आ गया। अंत में कंपनी का शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 401.55 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 402 रुपये के बराबर सूचीबद्ध हुआ। दिन के कारोबार में, यह 7.91 प्रतिशत गिरकर 370.20 रुपये पर आ गया। अंत में यह 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 401.65 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 12,684.16 करोड़ रुपये रहा।
मात्रा के लिहाज से, बीएसई में कंपनी के 12.35 लाख शेयरों का कारोबार हुआ और एनएसई पर 156.36 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ।
डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 1.55 गुना अभिदान मिला। 3,027.26 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 382-402 रुपये प्रति शेयर था।
आईपीओ में 300 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और प्रवर्तकों तथा अन्य विक्रय शेयरधारकों की ओर से 2,727.26 करोड़ रुपये मूल्य के 6.78 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी।
नए निर्गम से प्राप्त 195 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, एक हिस्से का उपयोग सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)