जरुरी जानकारी | लॉजिस्टिक नीति पर परिचर्चा एवं कार्यशालाएं आयोजित करेगा डीपीआईआईटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) हाल ही में जारी राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति के बारे में सभी हितधारकों के साथ आने वाले महीनों में परिचर्चा एवं कार्यशालाओं का आयोजन करेगा।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) हाल ही में जारी राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति के बारे में सभी हितधारकों के साथ आने वाले महीनों में परिचर्चा एवं कार्यशालाओं का आयोजन करेगा।

एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआत में लॉजिस्टिक नीति पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें केंद्र, राज्यों एवं उद्योग जगत से जुड़े सभी हितधारकों के बीच गहन चर्चा होगी। इसका मकसद हितधारकों को इस नीति के लाभों के बारे में अवगत कराना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति को जारी किया है जिसमें कारोबार क्षेत्र की लॉजिस्टिक लागत को 13-14 प्रतिशत से कम कर एक अंक यानी 10 प्रतिशत से नीचे लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा परिवहन क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों के समाधान की बात भी कही गई है।

डीपीआईआईटी के अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला के बाद देश को छह क्षेत्रों में बांटकर क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यशालाओं में नीति से जुड़े गोदाम, कौशल और लॉजिस्टिक सेवा सुगमता मंच (ईलॉग्स) जैसे बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

इस नीति में विभिन्न मुहिमों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए कार्रवाई का एजेंडा तय किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी