देश की खबरें | उत्तरकाशी में धार्मिक आयोजन में खाना खाने के बाद दर्जनों लोग बीमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील में एक धार्मिक आयोजन में खाना खाने के बाद एक दर्जन से अधिक परिवारों के 30 से 35 सदस्य बीमार पड़ गए ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उत्तरकाशी, दो दिसंबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील में एक धार्मिक आयोजन में खाना खाने के बाद एक दर्जन से अधिक परिवारों के 30 से 35 सदस्य बीमार पड़ गए ।

बड़कोट तहसील के क्वाल गांव में हुयी इस घटना में अधिकतर छोटे बच्चे प्रभावित हुए हैं जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडकोट लाया गया ।

यह भी पढ़े | सरकार ने विकिपीडिया को जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक हटाने का आदेश दिया: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बडकोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी का कारण विषाक्त भोजन लग रहा है और मेडिकल टीम जांच कर बीमारी का कारण पता लगाने में जुटी है ।

बीमार ग्रामीणों की संख्या को देखते हुए एंबुलेंस को भी बुलाया गया । उपजिलाधिकारी ने गांव में पहुंचने के बाद पुरोला और नौगांव से भी एंबुलेंस मंगवाई ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 5,600 नए केस, राज्य में कुल संख्या 18,32,176 हुई.

ग्रामीणों ने बताया कि कल मंगलवार को गांव में पांडव नृत्य का धार्मिक आयोजन था जिसमें भाग लेने के बाद ग्रामीणों ने खाना खाया और प्रसाद आदि लेकर देर शाम अपने घरों को लौटे और थोडी देर बाद उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी । वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सूचना मिलते ही जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी को गांव में तत्काल टीम भेजने और सभी को समय से उपचार देने के दिशा-निर्देश दिए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड