विदेश की खबरें | अमेरिका में इयान तूफान से दर्जनों लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शक्तिशाली तूफान ने पश्चिमी क्यूबा, फ्लोरिडा और साउथ कैरोलिना में अत्यधिक कहर बरपाया है। अब यह कमजोर पड़ चुका है और शनिवार सुबह इसके मध्य नॉर्थ कैरोलिना की ओर आगे बढ़ने की उम्मीद है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शक्तिशाली तूफान ने पश्चिमी क्यूबा, फ्लोरिडा और साउथ कैरोलिना में अत्यधिक कहर बरपाया है। अब यह कमजोर पड़ चुका है और शनिवार सुबह इसके मध्य नॉर्थ कैरोलिना की ओर आगे बढ़ने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने कहा कि तूफान से संबंधित घटनाओं में फ्लोरिडा में कम से कम 30 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि एक बजुर्ग दंपति की तब मौत हो गई जब तूफान के कारण बिजली गुल होने से उनकी ऑक्सीजन मशीन बंद हो गईं।

तूफान के साथ आई बाढ़ से अनेक घर जलमग्न हैं और लोग हताश तथा निराश नजर आ रहे हैं।

स्टीवी स्कुडेरी ने अपना घर तबाह होने के बाद कहा, ‘‘मेरा एक कोने में बैठकर रोने का मन कर रहा है। मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूं।’’

इस सप्ताह के शुरू में फ्लोरिडा के गल्फ कोस्ट से इयान के टकराने के समय की तुलना में तूफान काफी कमजोर पड़ गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\