देश की खबरें | दहेज हत्या का मामला : पुलिस ने कब्र से खुदवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूरनपुर पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने अपने दामाद और उसके परिजनों द्वारा हत्या कर शव को चुपके से दफनाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कब्रिस्तान में कब्र से निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरनपुर पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने अपने दामाद और उसके परिजनों द्वारा हत्या कर शव को चुपके से दफनाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कब्रिस्तान में कब्र से निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले अशरा बी अपने ससुराल में कथित तौर पर फंदे पर लटकी मिली थी। उसके पति उवैश ने उसका शव रात में ही दफना दिया था।
पुलिस उपाधीक्षक पूरनपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में मंगलवार सुबह महिला के पिता इरशाद ने शिकायत दी।
महिला के पिता द्वारा शिकायत में लगाये गये आरोप के मुताबिक दहेज में बाइक और दो लाख की नगदी नहीं मिलने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और इसके बाद रात में ही उसके शव को कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया गया।
इरशाद की ओर से दी गई शिकायत के आधार पुलिस ने महिला के पति उवैश, जेठ चांद खां, आवाज मियां सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। इरशाद ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
जिलाधिकारी ने मंगलवार को परिजनों की शिकायत के आधार पर पूरनपुर तहसीलदार विजय त्रिवेदी को निर्देश देकर कब्रिस्तान में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)