विदेश की खबरें | डोभाल क्षेत्रीय समुद्री संवाद में शामिल होने के लिए शुक्रवार को श्रीलंका आएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार से शुरू हो रहे उच्च स्तरीय क्षेत्रीय समुद्री संवाद में भाग लेने के लिए श्रीलंका आएंगे। श्रीलंकाई सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कोलंबो, 26 नवंबर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार से शुरू हो रहे उच्च स्तरीय क्षेत्रीय समुद्री संवाद में भाग लेने के लिए श्रीलंका आएंगे। श्रीलंकाई सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर चंदना विक्रमसिंघा ने कहा कि श्रीलंका 27 और 28 नवंबर को भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार त्रिपक्षीय बैठक की मेजबानी करेगा।

यह भी पढ़े | नेपाल पहुंचे विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, द्विपक्षीय संबंध सुधारने पर की चर्चा.

यह बैठक छह साल बाद हो रही है। इससे पहले आखिरी बैठक 2014 में नयी दिल्ली में हुई थी।

सेना ने कहा कि बांग्लादेश, मॉरीशस और सेशेल्स से पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े | 26/11 Mumbai Attacks: पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद करवा रहा है कसाब सहित मारे गए 10 आतंकियों के लिए आज विशेष प्रार्थना.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डोभाल श्रीलंका के रक्षा सचिव कमल गुनारत्ने के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं।

यह डोभाल की इस साल श्रीलंका की दूसरी आधिकारिक यात्रा होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now