Foxconn Project: फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात जाने पर आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर कसा तंज, कही ये बात
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने वेदांता-फॉक्सकॉन द्वारा सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र के बजाय गुजरात को चुनने पर शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘डबल इंजन वाली सरकार का एक इंजन नाकाम हो गया है.
Foxconn Project: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने वेदांता-फॉक्सकॉन द्वारा सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र के बजाय गुजरात को चुनने पर शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘डबल इंजन वाली सरकार का एक इंजन नाकाम हो गया है. शिवसेना के बागी विधायक और राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत के गृह जिले रत्नागिरी में ठाकरे ने ‘शिव संवाद यात्रा’ के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री परियोजना के विवरण के बारे में बिल्कुल अनजान थे। ठाकरे ने रैली में कहा, ‘‘यह परियोजना महाराष्ट्र से बाहर कैसे चली गई, जब हमने वेदांता के साथ इतनी बैठकें की थीं? मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री इस बारे में अनजान थे.
ठाकरे ने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी अन्य राज्य में मुख्यमंत्री उद्योग मंत्री का इस्तीफा मांग लेते. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस बात से भी अनजान है कि एक बड़ा ‘ड्रग पार्क’ भी राज्य के हाथ से निकल गया है और आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश तथा गुजरात में बनने वाला है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘डबल इंजन वाली सरकार का एक इंजन कैसे नाकाम हो गया?’’ भाजपा ‘डबल इंजन’ सरकार का इस्तेमाल केंद्र और राज्य में अपनी सरकार के लिए करती है, जिसका दावा है कि इससे निर्बाध विकास में मदद मिलती है। ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार एयरबस की एक अन्य परियोजना से भी अनजान थी, जो नागपुर में शुरू हो सकती है. ठाकरे ने कहा कि उनके द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद राज्य सरकार जगी और कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि यह परियोजना राज्य में आए. यह भी पढ़े: मजाक करना बंद करो, अब गंभीर हो जाओ: वेदांता-फॉक्सकॉन विवाद पर सुप्रिया सुले ने सीएम शिंदे से कहा
ठाकरे ने शिंदे खेमे के बागी विधायकों पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने उनके पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीमार होने पर ‘‘पीठ में छुरा घोंपा. वेदांता-फॉक्सकॉन द्वारा सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए मंगलवार को गुजरात सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। समझौता ज्ञापन के अनुसार, भारतीय समूह वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण कंपनी फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम राज्य में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले निर्माण इकाई स्थापित करेगा। वेदांता-फॉक्सकॉन इकाई स्थापित करने के लिए 1,54,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे रोजगार के एक लाख अवसर पैदा होने की उम्मीद है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

