जरुरी जानकारी | निजी दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए दूरसंचार विभाग ने आवदेन आमंत्रित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने ऐसे संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं जो निजी उपयोग के गैर-सार्वजनिक नेटवर्क की स्थापना करना चाहते हैं। दरअसल विभाग कंपनियों को स्पेक्ट्रम के सीधे आवंटन के बारे में मांग संबंधी अध्ययन करना चाहता है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने ऐसे संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं जो निजी उपयोग के गैर-सार्वजनिक नेटवर्क की स्थापना करना चाहते हैं। दरअसल विभाग कंपनियों को स्पेक्ट्रम के सीधे आवंटन के बारे में मांग संबंधी अध्ययन करना चाहता है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

इसके लिए ऐसी कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनका नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये से अधिक है और जो दूरसंचार विभाग से सीधे आवंटन के जरिये निजी उपयोग वाले गैर-सार्वजनिक नेटवर्क की स्थापना करना चाहती हैं।

सरकार ने निजी गैर-सार्वजनिक नेटवर्क (सीएनपीएन) स्थापित करने वाली कंपनियों के लिए नियम 27 जून को जारी किए थे।

बयान में कहा गया, ‘‘दिशानिर्देशों के तहत जो कंपनियां सीएनपीएन स्थापित करना चाहती हैं वे सीधे डीओटी से या दूरसंचार सेवाप्रदाताओं से किराये पर स्पेक्ट्रम ले सकती हैं। इनमें कहा गया है कि सीएनपीएन स्थापित करने वाली कंपनियों को स्पेक्ट्रम के सीधे आवंटन के लिए विभाग मांग का अध्ययन करेगा।’’

मांग के अध्ययन के लिए दूरसंचार विभाग ने सरलसंचार पोर्टल पर एक मॉड्यूल भी शुरू किया है। बयान में कहा गया, ‘‘ऐसी कंपनियां जिनका नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये से अधिक है और जो विभाग से सीधे स्पेक्ट्रम प्राप्त करके सीएनपीएन की स्थापना करना चाहती हैं उन्हें आमंत्रित किया जाता है।’’

आवेदन के लिए 10 अगस्त से नौ सितंबर तक किया जा सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज