देश की खबरें | भारत में अब तक दी गई कोविड-19 टीकों की खुराक 52 करोड़ के पार पहुंची : स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 रोधी टीकों की कुल खुराक 52 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
नयी दिल्ली, 11 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 रोधी टीकों की कुल खुराक 52 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
भारत को अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 10 करोड़ खुराक का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे थे। इसके बाद 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन लगे और 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन और लगे। देश को 30 करोड़ से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे और फिर छह अगस्त को 50 करोड़ टीकाकरण को पार करने में 20 दिन और लगे थे। नौ अगस्त को यह आंकड़ा 51 करोड़ को पार कर गया।
देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीका लगाया गया था और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण शुरू किया गया था।
कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से अधिक आयु के अन्य रोगों से ग्रसित लोगों के लिए शुरू हुआ था।
भारत ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया।
इसके बाद, सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू कर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

