एजेंसी न्यूज

दूरदर्शन और आकाशवाणी पीओके के शहरों का मौसम समाचार प्रसारित करने लगे

डीडी और आकाशवाणी पर मौसम संबंधी खबरों में पीओके के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित की खबरें शामिल होती हैं।

दूरदर्शन और आकाशवाणी पीओके के शहरों का मौसम समाचार प्रसारित करने लगे
जमात

नयी दिल्ली, आठ मई सरकारी प्रसारक दूरदर्शन (डीडी) और आकाशवाणी ने शुक्रवार से अपने प्राइट टाइम न्यूज बुलेटिन में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित के मौसम की खबरें प्रसारित करना शुरू कर दिया है।

डीडी और आकाशवाणी पर मौसम संबंधी खबरों में पीओके के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित की खबरें शामिल होती हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि गर्मी के इस मौसम में बढ़ते तापमान के बीच राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक के रूप में दूरदर्शन और आकाशवाणी द्वारा भारत के संपूर्ण क्षेत्र के समग्र मौसम संबंधी खबरों का प्रसारण अहम हो गया है।

बयान में कहा गया है कि डीडी न्यूज रोजना अपने सुबह और शाम के न्यूज बुलेटिन में मौसम संबंधी खबरें देता है । आकाशवाणी में भी उसके प्रमुख बुलेटिनों में दिनभर की मौसम संबंधी जानकारियां होती हैं।

उसमें कहा गया है, ‘‘ इन मौसम सबंधी खबरों में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गिलगित से लेकर गुवाहाटी तक, बाल्टिस्तान से लेकर पोर्टब्लयेर तक देश के चप्पे-चप्पे की बारीकियां होती हैं और विभिन्न स्थानों के तापमान एवं अन्य मौसम संबंधी जानकारियां होती हैं।’’

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सरकारी प्रसारक ने यह परिपाटी शुरू की है और निजी चैनल भी ऐसा कर सकते हैं।

इससे पहले भारतीय मौसमविज्ञान विभाग ने पहले के प्रारूप से हटते हुए अपने पूर्वानुमानों में पीओके के शहरों को भी शामिल किया ।

यह घटनाक्रम बड़ा अहम है क्योंकि भारत ने दृढ़ता के साथ कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर उसका हे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).