खेल की खबरें | लगता नहीं कि अगले मैच में भी खेलेगा आर्चर, इंग्लैंड को उसका ध्यान रखना होगा : वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान का मानना है कि जोफ्रा आर्चर का जैव सुरक्षित वातावरण का घेरा तोड़ने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध है लेकिन उनका मानना है पृथकवास के दौरान इस तेज गेंदबाज का ध्यान रखना जरूरी है।

मैनचेस्टर, 17 जुलाई इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान का मानना है कि जोफ्रा आर्चर का जैव सुरक्षित वातावरण का घेरा तोड़ने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध है लेकिन उनका मानना है पृथकवास के दौरान इस तेज गेंदबाज का ध्यान रखना जरूरी है।

इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने पहले टेस्ट मैच के बाद ब्राइटन में अपने घर जाकर जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जिसके कारण उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़े | ENG vs WI 2nd Test Match 2020: चायकाल तक इंग्लैंड ने 112 पर गवाएं 3 विकेट.

वान ने टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘सच्चाई यह है कि वह घर जाने के लिये तैयार था और इस तरह से उसने कोविड-19 को जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश का मौका देकर श्रृंखला को खतरे में डाला। …. उसके अगले सप्ताह खेलने की संभावना कम है। मुझे नहीं लगता कि वे उसे तीसरे टेस्ट मैच के लिये टीम में रखेंगे। ’’

पूर्व कप्तान ने हालांकि कहा कि टीम को आर्चर को इस गलती के लिये क्षमा कर देना चाहिए तथा होटल में पांच दिन के पृथकवास और कोविड-19 के लिये दो परीक्षणों के दौरान उसका साथ देना चाहिए।

यह भी पढ़े | मुंबई: लॉकडाउन की वजह से स्कूल से निकाले जानें के बाद फुटबॉल ट्रेनिंग टीचर बेच रहा है सब्जियां.

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह समझना होगा कि वह युवा है और उसने वास्तव में यह पहली गलती की है। यह महत्वपूर्ण है कि वह इससे क्या सबक लेता है लेकिन इसके साथ ही अगले पांच दिनों में उसका साथ देना भी महत्वपूर्ण है। वह अपने कमरे में बंद रहेगा और कोई उसे देख नहीं सकता। उसे फोन पर लोगों के साथ की जरूरत है। ’’

वान ने लिखा, ‘‘आप किसी युवा खिलाड़ी को इस तरह से नहीं छोड़ना चाहते हैं जिसने कि गलती की हो। नकारात्मक विचार उसे घेर सकते हैं। वह ऑनलाइन रहेगा और उसने जो कुछ किया उस पर काफी प्रतिक्रिया देखेगा। यह कहना मुश्किल है कि जो रूट को यह कैसे करना चाहिए। मैं हर दिन आर्चर से बात करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह ठीक है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\