नुकसान कम करने के लिए महिलाओं के घरेलू मैचों को कम नहीं करें: हीली
कोविड-19 महामारी के कारण लाखों डॉलर का घाटा झेल रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सत्र को छोटा करने का विचार कर रहा है।
मेलबर्न, 15 मई ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने कहा कि वित्तीय परेशानी का सामना कर रहे उनके बोर्ड को महिलाओं के घरेलू मैचों की संख्या को कम नहीं करना चाहिए।
कोविड-19 महामारी के कारण लाखों डॉलर का घाटा झेल रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सत्र को छोटा करने का विचार कर रहा है।
घरेलू महिला प्रतियोगिता मार्श शेफील्ड शील्ड और महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के मुकाबले पुरूष क्रिकेट की तरह आकर्षक नहीं होते है।
हीली ने हालांकि कहा कि महिलाओं के मैचों को कम करना प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए।
हीली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संघ (एसीए) की बोर्ड निदेशक भी है। उन्होंने ‘द अनप्लेएबल’ पोडकास्ट से कहा, ‘‘जाहिर है यह अच्छा नहीं होगा। हम नहीं चाहते की मैच कम हो।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ खास तौर पर डब्ल्यूबीबीएल (महिला बिग बैश लीग) के मुकाबलों को कम नहीं किया जाना चाहिए। यह शानदार टूर्नामेंट है और हम अपना ज्यादातर क्रिकेट इसी में खेलते है। हमें घरेलू प्रतियोगिताओं में 50 ओवर के मैचों को खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिलता।’’
उन्होंने कहा , ‘‘ हम नहीं चाहते कि मैचों की संख्या घटे। मुझे नहीं लगता कि हमारे घरेलू क्रिकेटरों को ज्यादा खेलने का मौका मिलता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

