देश की खबरें | तकनीकी खामियां ठीक होने तक नई इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन न करें: दिल्ली के परिवहन मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिया है कि अगर रविवार तक नई इलेक्ट्रिक बसों की तकनीकी खामियां दूर नहीं कर ली जाती हैं तो उन्हें 10 जुलाई से परिचालन में नहीं लाया जाए।

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिया है कि अगर रविवार तक नई इलेक्ट्रिक बसों की तकनीकी खामियां दूर नहीं कर ली जाती हैं तो उन्हें 10 जुलाई से परिचालन में नहीं लाया जाए।

इलेक्ट्रिक बसों में खराबी की बढ़ती घटनाओं के बीच यह निर्देश आया है। इन बसों को 30 जून को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल किया गया था।

परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा को लिखे अपने पत्र में गहलोत ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि रोजाना हर तीन में से एक ई-बस खराब हो रही है।

परिवहन मंत्री ने कहा, “ यह बेहद चिंता का विषय है कि जो बसें एक सप्ताह भी पुरानी नहीं हुई हैं, वे लगातार खराब हो रही हैं।”

पत्र में कहा गया है कि दिल्ली ने हाल में टाटा मोटर्स के तहत 100 नई इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू किया है।

आदेश में कहा गया है, “ निर्देश दिया जाता कि इन इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन पर कड़ी निगरानी रखी जाये। साथ ही टाटा को इस सप्ताह के अंदर बसों की खामियों को दूर करने का निर्देश दिया जाए। परिवहन विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खराबी दूर न होने की स्थिति में सोमवार, 10 जुलाई 2023 से ऐसी कोई भी बस सड़क पर नहीं उतारी जाए।”

इस निर्देश के बाद, परिवहन आयुक्त कुंद्रा ने टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक गिरीश वाघ को पत्र लिखकर बताया कि 200 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन संबंधी प्रदर्शन "निराशाजनक’ है। इन्हें दिल्ली परिवहन निगम द्वारा ‘ग्रैंड चैलेंज प्रोग्राम’ के तहत पहली खेप में शामिल किया गया है।

वाघ को लिखे पत्र में कहा गया है कि करीब 30 फीसदी तक बसों में तकनीकी खराबियां आई हैं। कुंद्रा ने यह भी कहा कि अगर रविवार तक समस्या ठीक नहीं हुई तो बसों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा और अनुबंध के तहत उचित जुर्माना लगाया जाएगा।

गहलोत ने ट्विटर पर कहा कि सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वसनीय सरकारी परिवहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “ मैंने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिया है कि पिछले सप्ताह शामिल की गई इलेक्ट्रिक बसों की तकनीकी खराबी को अगर टाटा मोटर्स द्वारा रविवार नौ जुलाई 2023 तक ठीक नहीं किया जाता है , तो ऐसी बसों को परिचालन में नहीं लाया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा।”

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा कि इन बसों में शुरुआती खराबियों को विशेषज्ञों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी