कोविड-19 पर निजामुद्दीन मरकज का बुलेटिन में जिक्र नहीं करें :डीएमसी ने स्वास्थ्य विभाग से कहा

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के सचिव को लिखे एक पत्र में आयोग के प्रमुख जफरूल इस्लाम खान ने विभाग से रोजाना की अपनी बुलेटिन में इस तरह के किसी भी तरह के उल्लेख को हटाने को कहा है।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी) ने शहर के स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों पर अपने रोजाना के बुलेटिन में निजामुद्दीन मरकज का जिक्र नहीं करने को कहा है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के सचिव को लिखे एक पत्र में आयोग के प्रमुख जफरूल इस्लाम खान ने विभाग से रोजाना की अपनी बुलेटिन में इस तरह के किसी भी तरह के उल्लेख को हटाने को कहा है।

बुधवार को ताजा बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 669 मामले सामने आये हैं, जिनमें 426 मरकज से संबद्ध हैं।

खान ने अपने पत्र में आरोप लगाया, ‘‘इस तरह के अविवेकी वर्गीकरण मीडिया और हिंदुत्व ताकतों के इस्लामोफोबिया एजेंडा को आगे बढ़ाते हैं और देश भर में मुसलमानों पर हमले के एक औजार में आसानी से तब्दील हो जाते हैं।

उन्होंने पत्र में जिक्र किया, ‘‘विभिन्न इलाकों में मुसलमानों पर हमले किये जा रहे हैं, उनके सामाजिक बहिष्कार की अपील की जा रही है और उत्तर पश्चिम दिल्ली में एक लड़के की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। ’’

पत्र में कहा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आपात स्थिति कार्यक्रम निदेशक माइक रयान ने कहा है कि देशों को कोरोना वायरस महामारी को धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी