देश की खबरें | कोविड-19 को त्योहार के उत्साह को फीका ना करने दें : ममता ने महालय पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को महालया की शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों से संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 17 सितम्बर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को महालया की शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों से संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने रोजमर्रा का जीवन बदल दिया है लेकिन इस वैश्विक महामारी को त्योहार का जोश फीका ना करने दें।

यह भी पढ़े | भारत तथा चीन दोनों ने औपचारिक तौर पर यह माना है कि सीमा का प्रश्न एक जटिल मुद्दा है- राजनाथ सिंह: 17 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बनर्जी ने ट्वीट किया कि इस महालया के शुभ दिन, मैं आप सभी को शुभकामनाएं देती हूं। कोविड-19 ने त्योहार के जश्न को सीमित कर दिया है लेकिन हमें उसे दुर्गा पूजा का जोश कम नहीं करने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों से सामने आने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी करती हूं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कोरोना महामारी रोकने में ‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ से फैलाई जाएगी जागरूकता.

महालया 16 दिन के पितृ पक्ष की समाप्ति पर मनाया जाता है, जब हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं।

बनर्जी ने लोगों को विश्वकर्मा पूजा और भादू उत्सव की भी शुभकामनाएं दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now