खेल की खबरें | मैच के दौरान बाहर से कोचिंग नहीं करता : हॉकी कोच फुल्टन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने एशियाई चैम्पिंयस ट्राफी (एसीटी) के सेमीफाइनल में जापान पर मिली जीत के बाद कहा कि वह मैच के दौरान बाहर से खिलाड़ियों को निर्देश देना पसंद नहीं करते और ट्रेनिंग के दौरान ही खिलाड़ियों ही जानकारी देने को तरजीह देते हैं।
चेन्नई, 12 अगस्त भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने एशियाई चैम्पिंयस ट्राफी (एसीटी) के सेमीफाइनल में जापान पर मिली जीत के बाद कहा कि वह मैच के दौरान बाहर से खिलाड़ियों को निर्देश देना पसंद नहीं करते और ट्रेनिंग के दौरान ही खिलाड़ियों ही जानकारी देने को तरजीह देते हैं।
भारत ने शनिवार को यहां अंतिम चार में जापान को 5-0 से रौंद दिया और उसका सामना यहां खिताबी भिड़ंत के लिए मलेशिया से होगा।
जापान के खिलाफ बड़ी जीत के बाद फुल्टन ने कहा, ‘‘मैं मैच के दौरान बाहर से ज्यादा कोचिंग नहीं देता लेकिन ट्रेनिंग के दौरान काफी कोचिंग देता हूं। क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान ही सिखाया जाता है। हो सकता है कि मैच के दौरान कुछ चीजें बदलनी हों लेकिन इस पर फैसला करना सीनियर खिलाड़ियों का ही काम है। ’’
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी टीम में फुल्टन द्वारा लाये गये बदलावों की प्रशंसा की। उन्होंने शुक्रवार को मैच के बाद कहा, ‘‘प्रत्येक कोच की मानसिकता अलग होती है। हमारे पहले के कोच काफी अच्छे रहे। यहां तक कि वह (फुल्टन) भी काफी अच्छे हैं। प्रत्येक कोच टीम की बेहतरी के बारे में सोचता है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह अच्छा काम कर रहे हैं। हमने अपनी टीम में काफी सरंचनात्मक बदलाव किये हैं और इतने कम समय में ये बदलाव लाना हमारे लिए काफी सकारात्मक चीज है। इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। ’’
हरमनप्रीत ने साथ ही कहा कि फाइनल में सफलता के लिए रक्षात्मक पंक्ति का मजबूत रहना और मौकों को गोल में बदलना अहम होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि है जो लीग मैचों की तुलना में पूरी तरह अलग होगा। हमारा प्रदर्शन अच्छा था और हम अपनी योजना के अनुसार खेले थे। हमने रणनीति के अनुसार मौके भी बनाये थे। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

