देश की खबरें | डोनाल्ड ने एसए20 में फेंचाइजी टीमों के बढ़ने की संभावना जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने निकट भविष्य में छह टीमों वाली एसए20 लीग में दो नयी फ्रेंचाइजी के शामिल होने की संभावना का संकेत दिया।  

नयी दिल्ली, सात फरवरी दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने निकट भविष्य में छह टीमों वाली एसए20 लीग में दो नयी फ्रेंचाइजी के शामिल होने की संभावना का संकेत दिया।  

मौजूदा समय में लीग के तीसरे सत्र का खेल जारी है। इसके फाइनल में शनिवार को सनराइजर्स ईस्टर्न केप का सामना एमआई केपटाउन से होगा। सनराइजर्स की टीम लगातार तीसरी बार इस लीग के फाइनल में पहुंची है।

एसए20 की सभी टीमों में आईपीएल टीम मालिकों की साझेदारी है। छह टीमों की इस लीग की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है।

एसए20 के ब्रांड दूत डोनाल्ड ने कहा, ‘‘आप जानते हैं, इस समय एक छोटी सी अफवाह चल रही है। मैंने इसे आज सुबह इंस्टाग्राम पर फिर से देखा... क्या इसमें दो और फ्रेंचाइजी जोड़ी जा सकती हैं? तो वहां ‘रॉयल चैलेंजर्स ब्लोमफोंटेन’ के पोस्टर के साथ एक छोटा लड़का था। तो कौन जानता है? मेरा मतलब है, हम देखेंगे कि साल के अंत में क्या होता है।’’

डोनाल्ड ने एसए20 के मौजूदा सत्र में अनुभवी दिनेश कार्तिक के जुड़ने की सराहना करते हुए कहा कि भारत से और अधिक खिलाड़ियों को इस लीग से जुड़ना चाहिये। उन्होंने कहा कि वह जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली जैसे दिग्गज को इस लीग में खेलते हुए देखना चाहते हैं।

डोनाल्ड ने कहा, ‘‘ खैर, आप जानते हैं, यह निर्णय लेना मेरा काम नहीं है। जाहिर तौर पर बीसीसीआई दुनिया का सबसे मजबूत क्रिकेट बोर्ड है। मुझे लगता है कि युवा और अधिक प्रतिभाशाली लोगों को देखना बहुत अच्छा होगा। आप जानते हैं, आपके पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं। आपके पास रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी है जिन्होंने लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कुछ भारतीय क्रिकेटर एएस20 में खेलने के इच्छुक हों, तो यह शानदार होगा। यह लीग तेजी से विकसित होगी और आगे बढ़ेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट