एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली के दम पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी

मुंबई, 16 अक्टूबर बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली के दम पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 320.33 अंक मजबूत होकर 40,048.74 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 86.75 अंक यानी 0.74 प्रतिशत बढ़कर 11,767.10 अंक पर था।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, इंफोसिस, ओएनजीसी, कोटक बैंक, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर मजबूती में थे। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

कुछ देशों में कोरोना वायरस के नये मामलों के पुन: तेजी को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच एशियाई शेयर बाजार मिश्रित कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 1,066.33 अंक यानी 2.61 प्रतिशत लुढ़ककर 39,728.41 पर बंद हुआ था। एनएसई का निफ्टी भी 290.70 अंक यानी 2.43 प्रतिशत गिरकर 11,680.35 अंक पर आ गया था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे। उन्होंने 604.07 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).