जरुरी जानकारी | चेतक ईवी की घरेलू बिक्री 2022-23 में चार गुना हुई : बजाज ऑटो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की बिक्री बीते वित्त वर्ष 2022-23 में चार गुना होकर 36,260 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर संकट कम होने की वजह से चेतक ईवी की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की बिक्री बीते वित्त वर्ष 2022-23 में चार गुना होकर 36,260 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर संकट कम होने की वजह से चेतक ईवी की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

कंपनी ने 2021-22 में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 8,187 इकाइयां बेची थीं।

वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी से वाहन उद्योग प्रभावित हुआ है। इससे 2022-23 की पहली तिमाही में चेतक का उत्पादन भी प्रभावित हुआ।

कंपनी ने कहा कि इसके बाद आपूर्ति संबंधी दिक्कतें कम हुईं और चेतक का विनिर्माण बढ़ाया गया।

बजाज के चर्चित ब्रांड चेतक को 2020-21 में बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में दोबारा उतारा गया था। मार्च, 2021 को समाप्त साल में घरेलू बाजार में चेतक ईवी की बिक्री 1,395 इकाई रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now