एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव भरे रुझान देखने को मिले।

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव

मुंबई, छह मई घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव भरे रुझान देखने को मिले।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100.4 अंक की गिरावट के साथ 80,696.44 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 40.15 अंक फिसलकर 24,421 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाइटन, सन फार्मा, इटर्नल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 छुट्टियों के कारण बंद रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 497.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).