जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में मिले-जुले रूख के बीच घरेलू खाद्य तेलों की कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच आयातित तेलों के महंगा होने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को खाद्य तेलों की कीमतों में सुधार देखा गया।
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल विदेशी बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच आयातित तेलों के महंगा होने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को खाद्य तेलों की कीमतों में सुधार देखा गया।
बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.2 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में 0.3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि विदेशी तेलों के महंगा होने के कारण सरसों तेल पर अधिक दबाव पड़ रहा है। सरसों तेल का बड़े पैमाने में रिफाइंड तेल बनाने और सीधा खाने में इस्तेमाल हो रहा है जिससे इसकी कीमतों में सुधार हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, घरेलू बाजारों में देसी तेल.....सरसों और मूंगफली तेल से पूर्ति हो रही है क्योंकि विदेशी तेल बहुत महंगे हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश की आयातित तेलों पर 60 प्रतिशत जबकि घरेलू तेलों पर 40 प्रतिशत निर्भरता है। इसके बावजूद देसी तेल....विदेशी तेलों से 15 से 20 रुपये लीटर सस्ते हैं। सरकार को घरेलू स्तर पर तेल-तिलहन के उत्पादन को युद्धस्तर पर बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,765-7,815 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 7,060 - 7,195 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,715 - 2,905 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,450-2,530 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,490-2,600 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 17,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,950 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 16,250 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,250 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 15,750 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 7,600-7,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 7,300-7,400 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

