विदेश की खबरें | चीन के वुहान में घरेलू हवाई सेवाएं सामान्य हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण का केन्द्र रहे चीन के वुहान शहर में घरेलू हवाई यात्रा महामारी शुरू होने से पूर्व की स्थिति के अनुरूप हो गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बीजिंग,13सितंबर कोरोना वायरस संक्रमण का केन्द्र रहे चीन के वुहान शहर में घरेलू हवाई यात्रा महामारी शुरू होने से पूर्व की स्थिति के अनुरूप हो गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वुहान में पिछले साल के अंत में इस वायरस का पहली बार पता चला था और संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण शहर में 76 दिनों तक लॉकडाउन रहा था।
यह भी पढ़े | COVID-19 Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 2.86 करोड़ के पार, अब तक हुई 918,796 की मौत.
संक्रमण के मामले थमने के बाद से अप्रैल की शुरुआत में यहां क्रमिक रूप से पाबंदियां हटाई जाने लगी और इसके बाद से जनजीवन पटरी पर लौट रहा है।
वुहान तियान्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालक के अनुसार शहर में घरेलू उड़ानों की संख्या तथा यात्रियों की संख्या दोनों ही महामारी पूर्व की स्थिति में लौट गई हैं।
यह भी पढ़े | Landslide in Nepal: भूस्खलन से सिंधुपालचौक जिले में 12 लोग लापता, बचाव और खोज अभियान जारी.
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 500 घरेलू उड़ानों में 64,700 यात्रियों को यहां से बाहर भेजा गया।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हवाई अड्डा अब सियोल, सिंगापुर, कुआलालंपुर और जकार्ता, क्यू शियाओनी के लिए उड़ानें शुरू करने पर विचार कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)