जरुरी जानकारी | अक्टूबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 57 प्रतिशत घटकर 52.71 लाख पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू विमान यात्रियों की संख्या अक्टूबर में एक साल पहले की तुलना में 57.21 प्रतिशत घटकर 52.71 लाख रह गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कोरोना वायरस महामारी के बीच एयरलाइंस अपनी क्षमता से काफी कम पर परिचालन कर रही हैं, जिससे विमान यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

मुंबई, 18 नवंबर घरेलू विमान यात्रियों की संख्या अक्टूबर में एक साल पहले की तुलना में 57.21 प्रतिशत घटकर 52.71 लाख रह गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कोरोना वायरस महामारी के बीच एयरलाइंस अपनी क्षमता से काफी कम पर परिचालन कर रही हैं, जिससे विमान यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

अक्टूबर, 2019 में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 1.23 करोड़ रही थी। हालांकि, पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) यानी कुल क्षमता पर बुकिंग में लॉकडाउन हटने के बाद मांग बढ़ने से अक्टूबर में कुछ सुधार हुआ है। डीजीसीए का कहा है कि त्योहारी सीजन की वजह से भी पीएलएफ में सुधार आया है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Facts: आपके मन में भी है कोरोना वायरस को लेकर ये सारे भ्रम, पढ़ें और अभी दूर करें.

नौ घरेलू एयरलाइंस का औसत पीएलएफ अक्टूबर में 59.2 रहा। स्टार एयर का पीएलएफ सबसे अच्छा 71.6 प्रतिशत रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की हेलिकॉप्टर कंपनी पवन हंस का पीएलएफ सबसे कम यानी 21.9 प्रतिशत रहा।

अक्टूबर में सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने 4.94 लाख यात्रियों को यात्रा कराई। बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के यात्रियों की संख्या 29.7 लाख रही। स्पाइसजेट के यात्रियों की संख्या 7.04 लाख और गोएयर की 3.95 लाख रही।

यह भी पढ़े | Stock Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44,000 के पार, निफ्टी 12,900 के ऊपर.

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार एयरएशिया ने अक्टूबर में 3.74 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। वहीं विस्तार के यात्रियों की संख्या 3.39 लाख रही। जहां तक उड़ानों के समय पर परिचालन का सवाल है, तो इस मामले में एयरएशिया सबसे आगे रही। चार प्रमुख महानगरों...दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु से उसकी 98 प्रतिशत उड़ानों की आवाजाही समय पर हुई।

इन हवाईअड्डों पर समय के मामले में एयर इंडिया का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। एयर इंडिया की उड़ानों का समय पर रवाना होने और आगमन का प्रतिशत 90.7 रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें