देश की खबरें | डोडा सड़क हादसा पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर की भीषण दुर्घटनाओं में से एक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क से फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 15 नवंबर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क से फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बस की पंजीकरण संख्या जेके02सीएन-6555 है। उन्होंने बताया कि यात्रियों से भरी यह बस बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फुट नीचे खाई में गिर गई।

डोडा जिले में पिछले कुछ सालों में यह संभवत: सबसे बड़ा हादसा है।

एक जुलाई 2019 को किश्तवाड़ के सिरगवारी इलाके में क्षमता से अधिक भरी मिनी बस के खाई में गिरने से 35 लोगों की मौत हो गई थी और 17 लोग घायल हो गए थे।

छह अक्टूबर 2018 को रामबन जिले में केला मोड़ के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षमता से अधिक भरी मिनी बस से चालक का नियंत्रण समाप्त हो गया और बस 200 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 21 लोगों की मौत हो गई थी और 15 लोग जख्मी हो गए थे।

चौदह सितंबर 2022 को पुंछ जिले में खचाखच भरी मिनी बस के खाई में गिर जाने से चार महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी और 29 लोग घायल हो गए थे।

चौदह सितंबर 2018 को किश्तवाड़ जिले के डंडारन इलाके में एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई थी। हादसे में 17 यात्रियों की जान चली गई थी और 16 लोग जख्मी हो गए थे।

तीस मई 2023 को जम्मू जिले के जज्जरकोटली में एक बस सड़क से फिसल गई और पुल की रेलिंग से टकरा कर नीचे गिर गई थी। हादसे में वैष्णो देवी के 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 57 लोग घायल हो गए थे।

इस साल 24 मई को किश्वर के दचन इलाके में डांगडुरु बांध स्थल पर एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी और तीन जख्मी हो गए थे ।

तीस अगस्त को किश्तवाड़ में एक कार के सड़क से फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सत्ताइस जून को डोडा में भदरवाह-पठानकोट रोड पर एक वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग जख्मी हो गए थे।

डोडा में आठ अक्टूबर और 20 अक्टूबर को सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि छह नवंबर को राजौरी जिले के रेहान इलाके में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 16 लोग जख्मी हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड