Delhi: दिल्ली में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में वृत्तचित्र निर्माता युवक की मौत
दक्षिण दिल्ली के पंचशील एन्क्लेव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 30 वर्षीय वृत्तचित्र (डॉक्युमेंटरी) निर्माता की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई.
नयी दिल्ली, 2 नवंबर : दक्षिण दिल्ली के पंचशील एन्क्लेव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 30 वर्षीय वृत्तचित्र (डॉक्युमेंटरी) निर्माता की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई. पुलिस के अनुसार पीयूष पाल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई.
घटना के संबंध में रात 10 बजकर 11 मिनट पर हौज खास थाने को सूचना दी गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो दोनों मोटरसाइकिल सवारों - पाल और बंटी (26) को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया जा चुका था. यह भी पढ़ें : Delhi: CM केजरीवाल की पेशी से पहले AAP के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के घर ED के छापे
दुर्घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें पाल की मोटरसाइकिल बंटी की बाइक को टक्कर मारती दिखाई दे रही है. बंटी गुरुग्राम में वाहन चालक के रूप में काम करता है. अधिकारी ने कहा, “बंटी के बयान और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. लेकिन मंगलवार शाम करीब छह बजे हमें पाल की मौत की जानकारी मिली.”
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

