देश की खबरें | मुंबई में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए डॉक्टरों को मानदेय पर रखा जायेगा: देशमुख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने रविवार को कहा कि मुंबई में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए डॉक्टरों और नर्सों को मानदेय के आधार पर काम पर रखा जाएगा।
मुंबई, 31 मई महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने रविवार को कहा कि मुंबई में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए डॉक्टरों और नर्सों को मानदेय के आधार पर काम पर रखा जाएगा।
उन्होंने एक बयान में कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि शहर में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए चिकित्सा कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है।
यह भी पढ़े | Delhi Rains: दिल्ली-फरीदाबाद सीमा के बदरपुर क्षेत्र में जलभराव, देखें तस्वीर.
देश में सभी शहरों में मुंबई में कोविड-19 के मामलों की संख्या अब तक सबसे अधिक है। शनिवार की रात तक रोगियों की संख्या 38,442 थी जबकि 1,227 मरीजों की मौत हुई थी।
बयान के अनुसार 45 वर्ष से कम आयु के पंजीकृत चिकित्सक, जो किसी भी चिकित्सा बीमारी से पीड़ित नहीं हैं और अपनी ‘इंटर्नशिप’ पूरी कर चुके हैं, उन्हें रोगियों के उपचार के लिए जरूरत के अनुसार काम पर रखा जाएगा।
बयान में कहा गया है, ‘‘उन्हें 80 हजार रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। चिकित्सकों के अलावा फिजिशियन को भी मानदेय के आधार पर काम पर रखा जाएगा। एनेस्थेटिस्ट को प्रति माह दो लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। नर्सों को प्रति माह 30,000 रुपये के मानदेय पर काम पर रखा जाएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मानदेय का भुगतान बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा किया जाएगा। पात्र डॉक्टरों और नर्सों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

