देश की खबरें | भूंकप प्रभावित इलाकों में मानसिक सदमे से उबरने में लोगों की मदद करेंगे डॉक्टर, मनोवैज्ञानिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम सरकार म्यामां सीमा के पास सिलसिलेवार ढंग से आए भूकंपों से प्रभावित रहे राज्य के दूर-दराज गांवों में मनोवैज्ञानिकों और डॉक्टरों को भेज रही है जो प्राकृतिक आपदा के बाद मानसिक सदमे से उबरने में लोगों की मदद करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 20 जुलाई मिजोरम सरकार म्यामां सीमा के पास सिलसिलेवार ढंग से आए भूकंपों से प्रभावित रहे राज्य के दूर-दराज गांवों में मनोवैज्ञानिकों और डॉक्टरों को भेज रही है जो प्राकृतिक आपदा के बाद मानसिक सदमे से उबरने में लोगों की मदद करेंगे।

राज्य में 18 जून के बाद से 22 भूकंप आए हैं जिसमें से तीन तो केवल शुक्रवार को महज सात घंटे के अंतराल पर आए जिसके बाद सैकड़ों लोगों को कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच खुले में रहने पर मजबूर होना पड़ा।

यह भी पढ़े | असम में बाढ़ के कारण 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत और बचाव कार्य जारी: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य मंत्री आर लालथंगलियाना ने कहा कि तीन टीमें सबसे बुरी तरह प्रभावित चंपई जिले जाएंगी और लोगों से बात करेंगी। प्रत्येक टीम में एक डॉक्टर, एक मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक होगा।

उन्होंने कहा कि भूकंप के चलते लोग घरों में सोने से डर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Meghalaya 10th Result 2020 Declared: मेघालय बोर्ड ने 10वीं के नतीजे किए घोषित, megresults.nic.in पर करें चेक.

लालथंगलियाना ने कहा कि विभाग से एक टीम इलाके में एक हफ्ते से ज्यादा शिविर भी लगाएगी।

भारत- म्यामां सीमा पर स्थित चंपई को प्रभावित करने वाला हालिया भूकंप सोमवार तड़के आया। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार यह जिले से 24 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था।

अधिकारियों ने बताया कि एक के बाद एक आए भूकंपों में करीब 160 घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि अंतिम संख्या इससे अधिक हो सकती है क्योंकि वे अब भी नुकसान का आकलन कर ही रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\