देश की खबरें | चिकित्कों ने सर्जरी करके 50 व्यक्ति के नासिका गुहा से सुई निकाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के एक निजी न्यूरोलॉजिकल अस्पताल के चिकित्सकों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी खोपड़ी के एक हिस्से की सर्जरी करके उसके मस्तिष्क के पास नासिका गुहा के अंदर से सुई निकालकर उसकी जान बचायी।

कोलकाता, 31 जुलाई कोलकाता के एक निजी न्यूरोलॉजिकल अस्पताल के चिकित्सकों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी खोपड़ी के एक हिस्से की सर्जरी करके उसके मस्तिष्क के पास नासिका गुहा के अंदर से सुई निकालकर उसकी जान बचायी।

इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज कोलकाता (आईएनके) के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि उन्होंने हाल ही में व्यक्ति की वह सर्जरी की जो ब्रेन ट्यूमर या असामान्य मस्तिष्क का ट्यूमर हटाने के लिए की जाती है।

चिकित्सक ने कहा, ‘‘उक्त व्यक्ति नाक से खून बहने की शिकायत के साथ हमारे पास आया था जिसके बाद उसे भर्ती किया गया। जब वह हमारे पास आया तो वह नशे में था और हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी कि उसे चोट लगी है या किसी ने उसे मारा है। इसलिए हमने उसकी खोपड़ी का सीटी स्कैन करने का फैसला किया जिससे यह पता चला कि उसकी नाक से लेकर उसके मस्तिष्क तक एक सुई घुसी हुई है।’’

नासिका गुहा के अंदर धातु की वस्तु होने के बावजूद, वह व्यक्ति ठीक था और पूरी तरह से सचेत था।

उन्होंने कहा, ‘‘वह सामान्य रूप से बात कर रहा था, सामान्य स्थिति की तरह हाथों को ऊपर नीचे कर रहा था और एक सामान्य व्यक्ति की तरह चल रहा था और खाने-पी रहा था। हमें सुई की सटीक जगह का पता लगाने के लिए एक एंजियोग्राम करनी पड़ी। उसके बाद हमने हम खोपड़ी आधारित सर्जरी करने का फैसला किया।’’

सर्जरी करने वाली टीम में शामिल रहे चिकित्सक ने कहा कि पहले मरीज की खोपड़ी की सर्जरी करके नाक से सुई निकाली गई।

सर्जरी के बाद मरीज ठीक हो गया और उसे तीन दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सुई उसके नासिका गुहा में कैसे घुसी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट