देश की खबरें | वेतन न मिलने के मुद्दे पर डॉक्टरों ने किया जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली नगर निगम संचालित कुछ अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वेतन लंबित होने के मुद्दे पर शुक्रवार को यहां जंतर-मंतर पर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर उत्तरी दिल्ली नगर निगम संचालित कुछ अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वेतन लंबित होने के मुद्दे पर शुक्रवार को यहां जंतर-मंतर पर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।

हिन्दू राव अस्पताल, कस्तूरबा अस्पताल और राजन बाबू टीबी अस्पताल के डॉक्टरों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान बोले- मेरे दिल में हैं PM मोदी, मैं हूं उनका हनुमान, सीना चीर कर दिखा सकता हूं.

डॉक्टरों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुद्दे पर गंभीरता से कोई विचार नहीं हो रहा है, इसलिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

हिन्दू राव अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु सरदाना ने कहा, ‘‘अनेक डॉक्टर एकत्र हो चुके हैं तथा अभी उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों के अन्य डॉक्टर भी एकत्र होंगे। हम जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक मोमबत्ती मार्च निकालेंगे। हम अपना बकाया वेतन चाहते हैं।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: एंटी डस्ट अभियान के तहत पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने किराड़ी और बाबा विद्यापति मार्ग में सरप्राइज विजिट किया: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह संगठन कई दिन से प्रदर्शन कर रहा है और पिछले तीन महीने का बकाया वेतन जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है।

वहीं, कस्तूरबा अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर बुधवार से एक सप्ताह की हड़ताल पर हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने बुधवार रात एक ट्वीट में दावा किया, ‘‘आज, सभी डॉक्टरों, नर्सों, अन्य चिकित्साकर्मियों का वेतन जारी कर दिया गया तथा समूह सी और डी तथा अन्य कर्मियों का वेतन जल्द जारी कर दिया जाएगा।’’

प्रकाश से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जुलाई महीने का वेतन जारी किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\