एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चिकित्सक हत्या मामला : दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है, जिसके कारण यहां के सरकारी अस्पतालों में गैर-जरूरी सेवाएं बंद हैं।

देश की खबरें | चिकित्सक हत्या मामला : दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर

नयी दिल्ली, 13 अगस्त कोलकाता में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है, जिसके कारण यहां के सरकारी अस्पतालों में गैर-जरूरी सेवाएं बंद हैं।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में हुई घटना के विरोध में देशभर के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) और गैर-आपातकालीन सर्जरी जैसी सेवाएं ठप हो गईं।

यह हड़ताल ‘फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ (फोरडा) के आह्वान पर की गई है, जिसका कहना है, ‘‘जब तक न्याय नहीं मिल जाता और हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हड़ताल समाप्त नहीं होगी।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक में कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद एसोसिएशन ने सोमवार को अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को बढ़ाने की घोषणा की।

फोरडा के अध्यक्ष अविरल माथुर ने बैठक के बाद घोषणा की कि हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी।

माथुर ने कहा, ‘‘सोमवार को एसोसिएशन के सदस्यों और चिकित्सकों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के दल से मुलाकात की। मांगों को लेकर कोई हल नहीं निकला, इसलिए हड़ताल एक और दिन जारी रहेगी।’’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).